ਕੈਟੇਗਰੀ

ਤੁਹਾਡੀ ਰਾਇ



ਪ੍ਰੋਗ੍ਰਾਮ ਰਿਪੋਰਟਸ
नोटबंदी के विरोध में देशभर में RBI के सामने कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, हुआ लाठीचार्ज
नोटबंदी के विरोध में देशभर में RBI के सामने कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, हुआ लाठीचार्ज
Page Visitors: 2519

नोटबंदी के विरोध में देशभर में RBI के सामने कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, हुआ लाठीचार्ज

भारतीय रिजर्व बैंक के देशभर में स्थित 25 दफ्तरों के सामने कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। इसमें कहीं पर लाठीचार्ज हुआ तो कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया।

Subscribe to Oneindia Hindi

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक की स्वायत्तता की मांग करते हुए कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मुंबई स्थित भारतीय रिजर्व बैंक के मुख्यालय में ज्ञापन दिया है। कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को देशभर में भारतीय रिजर्व बैंक के 25 दफ्तरों के सामने मोदी सरकार की नोटबंदी के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस मोदी सरकार द्वारा साप्ताहिक 24,000 रुपए की निकासी सीमा का भी विरोध कर रही है। कांग्रेस मोदी सरकार द्वारा की गई नोटबंदी का उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनावों में फायदा लेना चाहती है।

rbi नोटबंदी के विरोध में देशभर में RBI के सामने कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, हुआ लाठीचार्ज

मुंबई में भारतीय रिजर्व बैंक के बाहर विरोध के दौरान कांग्रेस लीडर आरएस सुरजेवाला, अशोक चौहान, संजय निरूपम और कुछ अन्य लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। नागपुर में भी कांग्रेस भारतीय रिजर्व बैंक के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे, जहां पर स्थिति काबू से बाहर होती देखकर पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। असम के गुवाहटी में भी भारतीय रिजर्व बैंक के बाहर कांग्रेस ने नोटबंदी के विरोध में प्रदर्शन किया। पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने भी इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
वहीं दूसरी ओर, प्रदर्शन के दौरान सुशील कुमार शिंदे, शंकरसिंह वघेला और भारत सिंह सोलंकी को पुलिस ने अहमदाबाद में नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन करने के दौरान पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दिल्ली के जंतर मंतर पर भी नोटबंदी के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है। वहीं दूसरी ओर, भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल यह बताने में भी नाकामयाब रहे हैं कि नोटबंदी के दौरान कितने पुराने नोट बैंक में जमा हुए।

©2012 & Designed by: Real Virtual Technologies
Disclaimer: thekhalsa.org does not necessarily endorse the views and opinions voiced in the news / articles / audios / videos or any other contents published on www.thekhalsa.org and cannot be held responsible for their views.