ਕੈਟੇਗਰੀ

ਤੁਹਾਡੀ ਰਾਇ



ਪ੍ਰੇਸ ਰਿਲੀਜ਼ ਅਤੇ ਸਟੇਟਮੇੰਟ
राज ठाकरे ने की देश में शरीयत जैसा कड़ा कानून लाने की वकालत
राज ठाकरे ने की देश में शरीयत जैसा कड़ा कानून लाने की वकालत
Page Visitors: 2366

राज ठाकरे ने की देश में शरीयत जैसा कड़ा कानून लाने की वकालत
Posted on: July 25, 2016 10:38 PM IST
ibnkhabar.com
नई दिल्ली। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने अहमदनगर में गैंगरेप के बाद एक नाबालिग की हत्या के मामले में कहा कि अब देश में शरीयत जैसा कड़ा कानून लाने की जरूरत है।
राज ने कहा कि बलात्कार करने वाले को छोड़ दिया जाता है और वो फिर बलात्कार करता है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ऐसे आरोपी को पहली बार छोड़ा ही क्यों गया। अब ऐसा कानून बनना चाहिए जिससे फिर कोई व्यक्ति ऐसा करने की हिम्मत ना कर सके। ठाकरे ने कहा कि हमारे पास पर्याप्त कड़े कानून नहीं है।
ठाकरे ने कहा कि लोकतंत्र में कुछ मर्यादा होनी चाहिए। अन्य देशों में देख लीजिए। वहां कानून का डर कैसा होता है। आरोपियों के दिल से डर निकल चुका है। बलात्कार के मामलों पर अब फिर से विचार करने की जरूरत है।
ठाकरे ने कहा कि एक्ट्रोसिटी कानून पर दुबारा विचार करने की जरूरत है। इसे रद्द किया जाए। इस कानून का गलत इस्तमाल ज्यादा किया जा रहा है। देश में एक ही कानून होना चाहिये। हर समाज के लिये अलग कानून, ऐसा नहीं होना चाहिए। छत्रपती शिवाजी के जमाने में किसी की हिम्मत नहीं होती थी। ठाकरे ने बीजेपी सरकार को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि सत्ता बदलने की बाद भी कुछ बदला नहीं है। अब भी वही हो रहा है।
 

 

©2012 & Designed by: Real Virtual Technologies
Disclaimer: thekhalsa.org does not necessarily endorse the views and opinions voiced in the news / articles / audios / videos or any other contents published on www.thekhalsa.org and cannot be held responsible for their views.