ਕੈਟੇਗਰੀ

ਤੁਹਾਡੀ ਰਾਇ



ਚਿੱਠੀਆਂ
Memorandum against Shiromani Akali Dal & Hardeep Singh Dhillon ADGP to Sh. Amit Shah
Memorandum against Shiromani Akali Dal & Hardeep Singh Dhillon ADGP to Sh. Amit Shah
Page Visitors: 2518

Memorandum against Shiromani Akali Dal & Hardeep Singh Dhillon ADGP to
Sh. Amit Shah
 परम श्रद्धेय
श्री अमित शाह जी
राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी
दिनांक :- 17-02-2016 
विषय :-  पंजाब भाजपा, कार्यकर्ताओं को शिरोमणि अकाली दल द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न के संबंधी ज्ञापन |
द्वारा, श्री अरुण जैन जी, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव, भाजपा
1.    पिछले 9 सालों के शिरोमणि अकाली भाजपा सरकार में भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर पंजाब के सभी जिलों में झूठे मुकदमे दर्ज हुये है | केन्द्र से कुछ लोगों की जिम्मेवारी लगे वो सारे जिलों का दौरा कर ये सभी झूठे दर्ज हुए मुक़दमे को खत्म किया जाए |
2.    पंजाब की लीडरशिप में भारी फेरबदल किया जाए ताकि भाजपा कार्यकर्ताओं को ताकतवर नेताओ की अगुवाई मिले और कोर कमिटी में जो लोग काम कर रहे है वो लोग भाजपा कार्यकताओं की आवाज़ उठाने की वजाय अपनी अपनी सीट लड़ने व टिकट हासिल करने और लाभ पद पर बने रहने के लिए जायदा ध्यान रखते है जिससे कार्यकर्ता निरुत्साह हो रहे है |
3.    शिरोमणि अकाली दल के मुखी बादल व मझेठीया परिवार के भ्रष्टाचार के बारे में सारा संसार जानता है, हमारे पंजाब के लगभग 15-20 नेता भी अकाली दल जैसे बन चुके है जो कभी भी पंजाब की सही रिपोर्ट केन्द्र को नहीं दे रहे है इसलिए निवेदन है की केंद्रीय भाजपा, सरकारी व निजी एजेंसीयो से भाजपा के निचले स्तर के कार्यकर्ताओ व आम लोगों से सुचना हासिल कर उस पर काम किया जाए ताकि पार्टी और संगठन मजबूत हो सके और 2017 में पंजाब भाजपा का अच्छा योगदान हो सके |
4.    शिरोमणि अकाली दल और हमारे पंजाब के लगभग 15-20 नेता भी अकाली दल जैसे बन चुके नेता हमेशा ये नारा दे रहे है की अगर भाजपा अकाली गठबंधन टूटा तो पंजाब अशांत हो जायेगा ये सब गलत है | क्योकि दूसरी पार्टियों में सिख, हिंदू और सभी समुदाय के लोग काम करते है |अगर 9 साल में पंजाब में शांति है तो इसकी वजह संघ से जुड़े हुए लोग भाजपा कार्यकर्ताओं की शांति और धैर्य के कारण है जिन्होंने सरकार होते हुए भी सरकार का दर्शन नहीं किये और शिरोमणि अकाली दल का अत्याचार झेला है |
5.    केन्द्रीय भाजपा इस बात का ध्यान दे की शिरोमणि अकाली दल के लीडरशिप केंद्रीय अधिकारियों को अपने विश्वास में रखती है, प्रदेश भाजपा के कुछ लोगों को लालच, लाभ पद या हड़का के रखती है जिससे निचले स्तर का भाजपा कार्यकर्ता मायूस है | अगर उसके ऊपर कोई अत्याचार होता है तो वह कार्यकर्ता जाए तो कंहा जाए उसको संभालना होगा नहीं तो दिन व दिन पार्टी व संगठन का नुकसान बढ़ रहा है |
6.    ये की मेरे साथ शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री सुखबीरसिंह बादल तथा केबिनेट मंत्री विक्रमसिंह मझेठीया इसलिए झूठा केस दर्ज करवाया है की मैं 2009 से Send Land Transport Media and Drugs का मामलालगातार उठता रहा हूँ और   हरदीप सिंह ढिल्लो ADGP Law and Order और उसके परिवार मेरे साथ इसलिए नाराज़ है की उन्होंने मेरे गांव भूखडी कलां जिला लुधियाना की 50 एकड़ पंचायती जमीन तथा गांव बडी और गांव ककोट माजरी नजदीक पुरखली जिला रोपड की 1800 एकड़ जमीन पर्ल ग्रूप के निर्मल सिंह भंगू को बेचकर कैनेडा मे 2000 एकड़ जमीन खरीदी है। हरदीप सिंह ढिल्लौ की इस जमीन खरीदे जाने के बरे निर्मल सिंह भंगू ने आज तक अपना मुह CBI के सामने नहीं खोला , तथा ADGP ने अपना प्रभाव बनाया हुआ है जिस कारण यह जमीन माननीय Supreme Court द्वारा केस के साथ अटैच नहीं की गई है। मेरे गांव की जमीन बेचने के कारण मैने आवाज उठाई थी जिसके कारण ये मुझसे दुश्मनी रखते है।
7.    इन्होने ने मेरी 25 साल चल रही सुरक्षा वापस ले ली है ।यदि मेरा और मेरे परिवार का कोई जानी नुकसान हुआ तो सुखबीर सिंह बादल विक्रम सिंह मजीठिया और हरदीप सिह तीनो जिमेदार होगे।                        
                                                                                                                                         भवदीय
                                                                                                                        (सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल)
                                                                                                                  राष्ट्रीय सचिव, भाजपा किसान मोर्चा
                                                                                                                11 अशोक रोड, नई दिल्ली -110001
                                                                                                                       मोबाइल : 09814000337
 

 

©2012 & Designed by: Real Virtual Technologies
Disclaimer: thekhalsa.org does not necessarily endorse the views and opinions voiced in the news / articles / audios / videos or any other contents published on www.thekhalsa.org and cannot be held responsible for their views.